मध्यप्रदेश में संचालित किये जा रहे
विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों यथा बी.ई./एमबीए/ एमसीए/फार्मेसी तथा डिप्लोमा के प्रथम
वर्ष में प्रवेश, व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा आयोजित की जाने
वाले संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणामों के आधार पर ऑनलाइन ऑफ कैम्पस काउंसिलिंग के माध्यम
से दिये जायेंगे। उम्मीदवार को इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन काउंसिलिंग में सम्मिलित
होना होगा।
|
ऑनलाइन कैम्पस
काउंसिलिंग की प्रवेश-प्रक्रियाः- |
|
1. |
दस्तावेजों का सत्यापन (Documents Verification)
सम्बन्धित पाठ्यक्रम में उपलब्ध आरक्षण का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों यथा (केवल मध्यप्रदेश
के अनुसूचित जाति/अनु.जनजाति/अन्य पिछडा वर्ग (क्रीमीलेयर को छोड़कर)/विकलांग श्रेणी/स्वतंत्रता
संग्राम सेनानी वर्ग/सैनिक वर्ग/मध्यप्रदेश राज्य शासन के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी
तथा गरीबी रेखा के नीचे के व्यक्तियों के पुत्र/पुत्री के उम्मीदवारो के लिये तथा जम्मू-कश्मीर
विस्थापित व निवासियों के लिये) दस्तावेजों का सत्यापन संचालनालय तकनीकी शिक्षा द्वारा
अधिकृत सहायता केन्द्रों पर करवाया जाना है जिसकी सूची बेबसाइट
www.dtempcounselling.org
अथवा
www.mponline.gov.in
पर उपलब्ध है। अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन की आवश्यकता
नहीं है।
|
|
2. |
ऑनलाइन पंजीयन तथा पंजीयन शुल्क का भुगतान (Online
Registration & Payment of Registration Fee)
पंजीयन प्रत्येक उम्मीदवार के लिये आवश्यक है ।
उम्मीदवार को वेबसाइट www.dtempcounselling.org अथवा www.mponline.gov.in पर जाकर
ऑनलाइन पंजीयन करवाना होगा।
उम्मीदवार अपना पंजीयन ’’सारणी क्रमांक 1 इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन काउंसिलिंग
में सम्मिलित होने के विकल्प’’ में दर्शाये गये स्थानों से करवा सकेंगे ।
पंजीयन के लिये समस्त श्रेणी के उम्मीदवारों को 520/-रू (20/- पोर्टल चार्जेस सहित)
शुल्क देना होगा ।
पंजीयन शुल्क का भुगतान उम्मीदवार निम्नलिखित में से किसी भी सुविधा का उपयोग
करते हुए कर सकते हैः-
|
|
3. |
ऑनलाइन प्राथमिकताक्रम का चयन तथा आंषिक शिक्षण
शुल्क का भुगतान (Online Preference/Choice Filling and Part Payment of Tuition Fee)
उम्मीदवार द्वारा संस्था एवं पाठ्यक्रम के प्राथमिकताक्रम का चयन ’’सारणी क्रमांक 1
इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन काउंसिलिंग में सम्मिलित होने के विकल्प’’ में दर्षाये
गये स्थानों से करवा सकेंगे। अनारक्षित श्रेणी तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर को
छोड़कर) के उम्मीदवार आंशिक शिक्षण शुल्क रू 10080/- (रू. 80/-पोर्टल चार्जेस सहित)
तथा मध्यप्रदेश के आरक्षित श्रेणी (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति) उम्मीदवारों को
शुल्क रू 1080/- (रू. 80/-पोर्टल चार्जेस सहित) भुगतान ’’सारणी क्रमांक 2 शुल्क भुगतान
करने के विकल्प’’ मे दर्शाये अनुसार करना होगा ।
|
|
4. |
ऑनलाइन आवंटन (Online Allotment)
उम्मीदवारों द्वारा भरी गई च्वाईस के आधार पर मेरिट के अनुसार आवंटन किया जावेगा तथा
उम्मीदवार को आवंटित संस्था/पाठ्यक्रम का नाम वेबसाइट
www.dtempcounselling.org
अथवा
www.mponline.gov.in
पर उपलब्ध रहेगी जिसे वे अपने लॉगिनआई/पासवर्ड डालकर प्रिंटआउट प्राप्त करेंगे ।
|
|
5. |
आवंटित संस्था में उपस्थिति तथा आवंटित संस्था में
दस्तावेजों का सत्यापन (Reporting at Alloted Institute and Document Verification)
इस स्टेप में उम्मीदवार आवंटित संस्था में अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्र तथा आवश्यक शुल्क
के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्राप्त करेंगे। संस्था में ऑनलाइन प्रवेश उपरांत प्रवेश
पर्ची प्राप्त कर लेंवे।
|